धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष के पति विष्णु पाटीदार पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

धार: धार जिले की धरमपुरी तहसील के धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष सीमा पाटीदार के पति एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन पर सफाई कर्मचारी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और धमकी देने का आरोप है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कार्रवाई सफाई संघ के संरक्षक मनोज मेवाती की शिकायत पर की गई है।

पुलिस के अनुसार घटना 16 जनवरी 2026 की शाम धामनोद के 11 नंबर टंकी के पास सार्वजनिक स्थान पर हुई थी। आरोप है कि अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार ने अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित सफाई संरक्षक मनोज मेवाती को जातिसूचक शब्द कहे, अश्लील गालियां दीं और नौकरी से निकालने की धमकी दी। घटना के दौरान अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया। मामले की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी।

एफआईआर दर्ज नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया था। 17 फरवरी को नगर परिषद के स्वच्छता कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद कर दिया और थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक धार और नगरीय प्रशासन के अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा था। उस समय थाना प्रभारी ने जांच का आश्वासन दिया था।
धामनोद थाने में विष्णु पाटीदार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए), 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(वी ए) के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है। मामले की जांच उप निरीक्षक राहुल चौहान कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद नगर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। कर्मचारी संगठनों ने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है

Next Post

ईरान की यूनिवर्सिटीज में खामेनेई सरकार के खिलाफ लड़कियों का महासंग्राम, रेजा पहलवी के समर्थन में लगाए नारे और 'महिला, जीवन, आजादी' की उठी गूंज

Tue Feb 24 , 2026
तेहरान | ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के खिलाफ देश के भीतर असंतोष की ज्वाला एक बार फिर भड़क उठी है। सोमवार को तेहरान की प्रमुख यूनिवर्सिटीज में लगातार तीसरे दिन छात्रों, विशेषकर छात्राओं ने मोर्चा संभाला। शरीफ यूनिवर्सिटी और तेहरान यूनिवर्सिटी में छात्रों ने कैंटीन और परिसरों में […]

You May Like

Play sound