जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सुभाष नगर में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी पार कर दी। युवक जब उप्र से वापिस घर लौटा तो घर का ताला टूटा मिला।
पुलिस के मुताबिक अंशुल कुमार 38 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सुभाष नगर आधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 15 नवम्बर को घर में ताला लगाकर सपरिवार गाजियाबाद उप्र गया था। कल शाम को घर वापस आया तो देखा कि अलमारी खुली थी.
अंदर जाकर चैक किया तो सोने की चेन का 1 पेंडल, 2 जोडी कान के कुण्डल, 3 अंगूठी, 1 हाय एवं नगद 65 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर जेवर एंव नगदी रूपए चुरा ले गया है।
