राजधानी में मौसम के दिखे कई रंग, तीन दिन से उमस और हल्की बारिश का मिश्रण

भोपाल। राजधानी में मानसून के समापन से पहले मौसम का मिजाज तीन दिन से अचानक बदल रहा है। शनिवार की झमाझम बारिश के बाद रविवार को राहत महसूस हुई, लेकिन शाम को चार बजे के आस-पास शहर में थोड़ी देर के लिए हल्की बौछारें गिरीं। बारिश के बाद दिन में धूप और बादलों का मिश्रित दृश्य रहा, जिससे लोगों को उमस का एहसास लगातार बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, विदर्भ की ओर सक्रिय सिस्टम की वजह से शहर में अब कभी बारिश और कभी धूप छांव की स्थिति बन रही है। रविवार सुबह तक पौन इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी धूप-छांव के कारण अधिकतम तापमान में लगभग आधा डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि इस समय नमी अधिक होने के कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल मानसून के विदाई का असली असर अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद ही देखने को मिल सकता है।

Next Post

गरबा पंडाल प्रवेश गेट में करंट फैला,छूने से 5 वर्षीय बालक की मौत

Mon Sep 29 , 2025
रतलाम। अर्जुन नगर में गरबा पंडाल के प्रवेश द्वार के लोहे के पाइप में करंट फैल गया। इसी बीच खेलते-खेलते पास में रहने वाला पांच वर्षीय बालक गेट के पास पहुंचा, तो उसे करंट लग गया। इससे वह गिरकर अचेत हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब […]

You May Like