नोएडा में खेली जायेगी पहली यूपी प्रो हैंडबॉल लीग

लखनऊ, (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रोफेशनल हैंडबॉल लीग का पहला संस्करण इस वर्ष दिसंबर में नोएडा में आयोजित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ में कुल 39 मुकाबले खेले जाएंगे। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि लीग के पहले संस्करण में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मेरठ और नोएडा समेत कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे, जिनमें से 15 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के होंगे जबकि दो खिलाड़ी अन्य राज्यों से और एक खिलाड़ी टीम मालिक की पसंद का होगा। विजेता टीम को 10 लाख रुपए, उपविजेता को सात लाख रुपए और तीसरे व चौथे स्थान की टीमों को 2.5 लाख रुपए-2.5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर में लखनऊ में होने वाली नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। नीलामी में करीब 120 खिलाड़ी शामिल होंगे और बेस प्राइस 20 हजार रुपए से शुरू होगा। हर टीम को 30 लाख रुपए का पर्स मिलेगा। यह पूरी लीग 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की देख रेख में होगी।

 

Next Post

मैं सोनम रघुवंशी को नहीं जानता, आज तक उसे नहीं देखा

Wed Jun 25 , 2025
ग्वालियर। “मैं सोनम रघुवंशी को नहीं जानता, आज तक उसे नहीं देखा’… ग्वालियर से पकड़ कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजे गए लोकेंद्र तोमर ने पेशी के दौरान कोर्ट में यही कहा। हालांकि मेघालय पुलिस ने दावा किया कि लोकेंद्र तोमर की इंदौर स्थित बिल्डिंग में सोनम और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।