लालबर्रा स्वास्थ्य केंद्र को मिली एम्बुलेंस वाहन एवं 4 बॉडी फ्रीजर

बालाघाट, लालबर्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे की अनुशंसा पर मॉयल भरवेली द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा को 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक अत्याधुनिक एम्बुलेंस वाहन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमति अनुभा मुंजारे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना सबसे बड़ी आवश्यकता है। दूरस्थ गांवों के मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में यह एम्बुलेंस अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, दुर्घटना एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को त्वरित उपचार का लाभ मिलेगा। उन्होंने मॉयल भरवेली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के ऐसे कार्य समाज और उद्योग के बीच सकारात्मक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

विधायक मुंजारे ने बताया कि नई एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीजों को शीघ्रता से जिला अस्पताल एवं आवश्यकता अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाया जा सकेगा एवं यह लालबर्रा विकासखंड की स्वास्थ सुविधाएं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जिससे दूरस्थ अंचल के ग्रामों के लोग स्वास्थ सुविधाएं का लाभ उठा सकेंगे तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए 4 बॉडी फ्रीजर भी उपलब्ध कराए गए है।

लालबर्रा बीएमओ सुश्री रितु धुर्वे ने कहा कि यह वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आपातकालीन सेवाओं को पहले से अधिक प्रभावी बनाएगा और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में मॉयल भरवेली के प्रतिनिधि श्री बनर्जी ने कहा कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य एवंj जनकल्याण से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी क्षेत्र के विकास में सहयोग जारी रहेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालबर्रा श्री मनीराम (मुन्ना) भोयर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खमरिया श्री दमन सिंह राहंगडाले, विधायक प्रतिनिधि एवं मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सोमेंद्र सिंह पटले, वरिष्ठ कांग्रेसी श्री मनोहर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री शैलेश केकती, सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि श्री अनीश खान, विधायक प्रतिनिधि श्री सुमित स्वामी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Post

रीवा में बैंक हड़ताल से शाखाओं पर ताले

Fri Sep 11 , 2026
रीवा,  रीवा में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर शुक्रवार को रीवा में भी दिखाई दिया। शहर की कई बैंक शाखाओं के दरवाजों पर ताले लगे रहे। बैंकिंग काम के लिए पहुंचे ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। कर्मचारी सुबह से हड़ताल पर रहे और बाद में अपनी मांगों को […]

You May Like