बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता-पुत्री घायल, कार चालक टक्कर मारकर फरार

सिंगरौली: बैढ़न नगर निगम शिव मंदिर के सामने सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बच्ची दोनों घायल हो गए।बताया जा रहा है कि पिता अपनी बेटी को ई-कोल स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान नगर निगम शिव मंदिर के सामने तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर आई और दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को तेज गति से भगाकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी किसी कंपनी में लगी हैं लेट लतीफी के चलते वाहन चालक तेज गती से चला रहा था जिस वजह से हादसा हुआ
घटना को देखते ही पास से जा रहे शिक्षक विवेक सिंह ने मदद की दोनो घायलो को उठाया वाहन चालकों पर तेज गति को लेकर नियंत्रण नहीं हो रहा है जिस वजह से आए दिन हादसे देखें जा रहे हैं !

Next Post

11वां आयुर्वेद दिवस नागपुर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा

Mon Sep 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में 11वां आयुर्वेद दिवस नागपुर में 23 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम ‘स्वस्थ्य भविष्य के लिए आयुर्वेद’ है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने […]

You May Like

मनोरंजन