
भोपाल। मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कार्रवाई करने को कहा।
मंत्री काश्यप ने बताया कि जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और जल्द समाधान के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
