​आक्रोश: गंजबासौदा में मंदिर के पास शराब दुकान हटाने की मांग, भजन-कीर्तन के साथ आंदोलन


गंजबासौदा: स्टेशन क्षेत्र स्थित भगवान श्री राम-हनुमान मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर सर्वदलीय मंच का धरना-प्रदर्शन पिछले 12 दिनों से लगातार जारी है. धरना स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जिससे आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है.प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में समाज के लोग भी धरने में शामिल हुए.
धरना स्थल को संबोधित करते हुए संतोष शर्मा ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि चाहें तो दो दिन में शराब दुकान हटाई जा सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दुकान नहीं हटती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.उन्होंने बताया कि पहले मकान मालिक और प्रशासन ने दुकान न खुलने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद आंदोलन स्थगित किया गया था, लेकिन बाद में पुनः भवन किराए पर देकर दुकान शुरू कर दी गई. नागरिकों का कहना है कि मंदिर के पास शराब दुकान होने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Next Post

गौराघाट में 58 मकानों पर संकट, पीएम आवास और पट्टे वाले घरों को भी मिला तोड़ने का नोटिस

Mon Apr 13 , 2026
अशोकनगर: जिला मुख्यालय के गौराघाट क्षेत्र में रह रहे लोगों के बीच उस समय असमंजस की स्थिति बन गई, जब उन्हें मकान तोड़ने के नोटिस मिलने लगे। एक ओर नोटिस जारी किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी वैधता और प्रमाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं। वार्ड क्रमांक 2 […]

You May Like