राष्ट्रगीत के 150 वर्ष: राजस्थान पुलिस थानों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में 15 नवम्बर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य के समस्त पुलिस थानों को समारोह स्थल बनाया जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस कानून एवं व्यवस्था) अनिल कुमार टांक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी पुलिस थानों में सुबह साढ़े नौ बजे वंदे मातरम् कार्यक्रम और स्वदेशी संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा।

श्री टांक ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल पुलिस विभाग तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसमें व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की गई है। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय सामुदायिक सम्पर्क समूह (सीएलजी) सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, और स्कूल के विद्यार्थी भी इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय को मजबूत करना और नई पीढ़ी को राष्ट्रीय भावना से जोड़ना है।

कार्यक्रम की सफलता और व्यापकता को दर्शाने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है।

 

Next Post

देश की प्रगति भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) संवर्ग के विकास के साथ गहराई से जुड़ी है -सिंधिया

Sat Nov 15 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि देश की प्रगति भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) संवर्ग के विकास के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। श्री सिंधिया ने भारतीय दूरसंचार सेवा (आई टी एस) की स्थापना की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी में आयोजित […]

You May Like