भैरुंदा. इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाई युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने इंदौर से दबोचने में सफलता हासिल की है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 18 जुलाई को पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पिछले 2 वर्षों से शुभम बागवान आ. मोहन बागवान निवासी इंदौर को जानती थी. उससे इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी. करीबन 2 माह पूर्व आरोपी द्वारा फरियादिया से मिलने के बहाने भैरुंदा लेकर आया और नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया. जिसके पश्चात वह आए दिन पीडि़ता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मिलने का दबाव बनाने लगा. आखिरकार तंग आकर पीडि़ता ने पुलिस ेकी शरण ली. फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी द्वारा टीम बनाकर तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी की तलाश में इंदौर भेजी. जहां आरोपी शुभम बागवान गिरफ्तार कर भैरूंदा थाने लेकर आए. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर न्यायालय पेश किया गया. जहां से आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है. इस कार्यवाही में उप निरीक्षक पूजा सिंह राजपूत, महेंद्र, आनंद, रविन्द्र एवं साइबर सेल की भूमिका रही.
