बारिश का आंकड़ा 15 इंच पहुंचा, कुंडम में सर्वाधिक तो बरेला में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड

जबलपुर: रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। गर्जन के साथ बदरा बरसे। मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 387.2 मिमी 15 (इंच) पर पहुंच गया। रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 24.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही नौ जुलाई तक भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की गई हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के आंकड़ों पर अगर नजर दौडाई जाएं तो कुंडम में सर्वाधिक बारिश 509.14 मिमी दर्ज की गई है.

जबकि बरेला में सबसे कम 264.8 प्रतिशत मिमी दर्ज की गई है शहर में 387.2 मिमी बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य 7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 98 और शाम को 98 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चार से पांच किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

हर्रई गांव में घुसा पार्वती नदी का पानी, ग्रामीणों का पलायन, 3 हजार बीघा फसल डूबी

Mon Jul 7 , 2025
शिवपुरी: बैराड़ तहसील के हर्रई गांव में पार्वती नदी अपनी सीमा को क्रॉस कर गई। नदी का उफनता हुआ पानी गांव के घरों में घुस गया और खेतों में बहने लगा। इस कारण 3 हजार बीघा में फसल उगने से पहले ही खराब हो गई। ग्रामीण यहां से पलायन कर […]

You May Like