बोरवेल से अचानक निकली ज्वलनशील गैस, भड़की आग; इलाके में हड़कंप

सागर। नगर के वार्ड 11 में विगत दिन एक बोर बैल कराया गया था। जिसमें शुक्रवार सुबह तेज आवाज के साथ ज्वलनशील गेस का रिसाव होने लगा। बाद में आग के संपर्क में आने पर आग पकड़ ली। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के राधे आश्रम के आगे वार्ड 11 में एक नया निजी बोर बेल कराया गया था। सुबह शुक्रवार सुबह अचानक गेस रिसाव की आवाज आने लगी। बाद में आग के संपर्क में आने पर आग पकड़ ली। जिसकी सूचना पुलिस को दी। करीब सात बजे पुलिस ने पहुंचकर आग को बुझाया। बता दें बंडा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों को कई हैंड पंप एवं बोर बेर को गैस रिसाव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Next Post

दरगाह ख्वाजा खानून पर हुआ सामूहिक रोजा इफ्तार

Fri Mar 13 , 2026
ग्वालियर। “व्रत त्यौहार और उत्सव जब हम सामूहिक रूप से मनाते हैं तो इससे सहज रूप से सामाजिक सदभाव पैदा होता है। छोटे बड़े गरीब अमीर ऊंचे नीचे सब जाति के लोग एक साथ बैठ कर जिस तरह ख्वाजा खानून साहब के दर पर रोज़ा इफ्तार कर रहे हैं इससे […]

You May Like