एमआईसी के रिक्त हुए पद के लिए पार्षदों की दौड़ शुरू

सियासत

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा पार्षद जीतू यादव को छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है. अब वे निर्दलीय पार्षद कहलाएंगे. मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने भी एमआईसी सदस्य का पद छीन लिया है. उनके पास बिजली विभाग की जिम्मेदारी थी.अब खाली कुर्सी पर दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के दूसरे पार्षदों की नजर है. उन्होंने इसके लिए जोड़-तोड़ भी शुरू कर दी है. 26 जनवरी से पहले नए एमआईसी सदस्य की घोषणा हो सकती है. दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से कुछ पार्षद दो बार लगातार पार्षद रह चुके है, लेकिन इस बार की परिषद ने वरिष्ठता को महत्व देने के बजाए पहली बार चुनाव जीत कर आए जीतू यादव को एमआईसी सदस्य बना दिया था.

तब पूजा पाटीदार और पार्षद सुरेश कुरवाड़े भी दौड़ में थे. कुरवाड़े पहले भी एमआईसी मेंबर रह चुके है, लेकिन वे नहीं बन पाए थे. अब यादव के हटने के बाद दोनों के नाम फिर चर्चा में है. दोनों पार्षद विधायक मेंदोला से जुड़े हैं. इसके अलावा मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थक मनोज मिश्रा भी दावेदारी कर रहे है, लेकिन उनके आसार कम है. दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र राठौर एमआईसी मेंबर है, जबकि मुन्नालाल यादव सभापति है. जीतू के स्थान पर सुरेश कुरवाड़े के एमआईसी मेंबर बनने के आसार ज्यादा है,क्योकि वे विधायक मेंदोला के भरोसेमंद है. यह लगभग तय है कि एमआईसी के रिक्त पद पर रमेश मेंदोला समर्थक पार्षद को ही लाया जाएगा.

Next Post

इंदौर को देश के टॉप 10 शहर में शामिल करने की योजना बने

Fri Jan 17 , 2025
प्रमुख सचिव द्वारा आईडीए की विभिन्न योजनाओं समीक्षा इंदौर: इंदौर मध्य प्रदेश की बड़ी संभावना वाला शहर है. यह अर्थव्यवस्था का केंद्र है. इस शहर की अर्थव्यवस्था को नेक्स्ट लेवल पर कैसे ले जा सकते है? रोजगार के नए अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य, अस्पताल और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में क्या काम […]

You May Like