इंदौर को देश के टॉप 10 शहर में शामिल करने की योजना बने

प्रमुख सचिव द्वारा आईडीए की विभिन्न योजनाओं समीक्षा

इंदौर: इंदौर मध्य प्रदेश की बड़ी संभावना वाला शहर है. यह अर्थव्यवस्था का केंद्र है. इस शहर की अर्थव्यवस्था को नेक्स्ट लेवल पर कैसे ले जा सकते है? रोजगार के नए अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य, अस्पताल और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में क्या काम किया जा सकता है. इस बारे में बैठक में चर्चा के गई. साथ ही एबी रोड पर ट्राफिक नियंत्रण को लेकर विकल्प तलाशने की बात पर जोर दिया.
प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने आज प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा ली. अधिकारियों से इंदौर को देश के टॉप 10 शहर में शामिल करने के लिए योजना बनाना चाहिए. बैठक में प्राधिकरण के वर्तमान विकास कार्यों की जानकारी और समस्या पर चर्चा की.

शुक्ला ने कहा कि इंदौर बिजनेस का एक बड़ा केंद्र है. इस केंद्र को और ज्यादा आगे बढ़ाने के लिए नीति में क्या बदलाव किया जाना चाहिए? इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों द्वारा नए रोजगार के सृजन होना चाहिए. इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. इस बात पर विचार करना होगा कि देश के टॉप 10 शहर में इंदौर कैसे शामिल किया जाए?

महत्वपूर्ण प्लॉट उपलब्ध कराएं
उन्होंने आईडीए के महत्वपूर्ण प्लॉटों और संपत्तियों को भोपाल इन्वेस्टर समिट में उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. बैठक में संभाग आयुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ,प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे ।

Next Post

लोगों की भ्रांतियों को दूर कर रहे है मास्टर ट्रेनर्स

Fri Jan 17 , 2025
यूका कचरे के निष्पादन के संबंध में किए जा रहे जनसंवाद विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में हो रहा आयोजन इंदौर: धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन के लिए की जाने वाली कार्यवाहियों पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्सों की टीमों द्वारा पीथमपुर की […]

You May Like