महापौर ने छह महीने का वेतन सौंपा पार्टी को 

समर्पण निधि को लेकर पार्षद दल की बैठक

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर। समर्पण निधि एकत्रीकरण अभियान के तहत महापौर ने अपना छह महीने वेतन नगर अध्यक्ष को सौंप दिया। भाजपा कार्यालय पर आज पार्षदों के साथ समर्पण निधि की चर्चा के लिए बैठक रखी गई थी।

समर्पण निधि की बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पार्षदों से कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी का सबसे बड़ा बल कार्यकर्ता और उनका समर्पण है। जो पार्टी हमें पदों पर आसीन करती है, जैसे कि पार्षद, महापौर या विधायक, हमें उस पार्टी और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि पार्टी को देने का अवसर मिले, तो बिना संकोच आगे आना चाहिए।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि आप सभी लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन संगठन और पार्टी भी हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। पार्षद का पद सिर्फ एक मंजिल नहीं है, बल्कि यह एक पड़ाव है। हजारों लोगों में से पार्टी ने हमें चुना है, यह हमारा सौभाग्य है कि हम जनता की सेवा कर रहे हैं। यह सब संगठन और पार्टी की वजह से संभव हुआ है। इसलिए हमे पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए।

बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी छ महीने की तनख्वाह व्यक्तिगत समर्पण निधि के रूप में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को चेक द्वारा सौंपी।

बैठक में पार्षद दल के सचेतक कमल वाघेला, अभियान के सह प्रभारी पराग लोंडे, नगर महामंत्री सविता अखंड सहित भाजपा के सभी पार्षद उपस्थित थे।

Next Post

शाजापुर प्रदेश का पहला जिला, जहां हाइड्रोलिक लेबर बेड

Wed Feb 19 , 2025
विधायक ने जिला अस्पताल में किया मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री व हाइड्रोलिक लेबर टेबल का लोकर्पण   शाजापुर, 19 फरवरी शाजापुर जिले का डॉ. भीमराव अम्बेडकर जिला चिकित्सालय प्रदेश में पहला होगा, जिसमें हाइड्रोलिक लेबर टेबल सह बेड का उपयोग होगा. जिला चिकित्सालय के लिए 8 टेबल सह बेड कलेक्टर सुश्री ऋजु […]

You May Like