शाजापुर प्रदेश का पहला जिला, जहां हाइड्रोलिक लेबर बेड

विधायक ने जिला अस्पताल में किया मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री व हाइड्रोलिक लेबर टेबल का लोकर्पण

 

शाजापुर, 19 फरवरी शाजापुर जिले का डॉ. भीमराव अम्बेडकर जिला चिकित्सालय प्रदेश में पहला होगा, जिसमें हाइड्रोलिक लेबर टेबल सह बेड का उपयोग होगा. जिला चिकित्सालय के लिए 8 टेबल सह बेड कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) से उपलब्ध कराई गई है. आज स्थानीय विधायक अरुण भीमावद एवं कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय शाजापुर में मैकेनाइज़्ड लॉन्ड्री एवं हाइड्रोलिक लेबर टेबल सह बेड का फीता काटकर लोकार्पण किया.

सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में पूर्व में धुलाई का कार्य हाथ से होता था, जिसके कारण व्यवस्थित सफाई नहीं हो पाती थी. अब धुलाई का कार्य स्कायबुल कंपनी को दिया गया है. कंपनी द्वारा अस्पताल की चादरों एवं अन्य कपड़ों की धुलाई का कार्य मैकेनाइज़्ड लॉन्ड्री में किया जाएगा. इसी तरह चिकित्सालय को 8 अत्याधुनिक हाइड्रोलिक लेबर बेड सह टेबल प्राप्त हुई है. इससे प्रसव में मदद मिलेगी. लोकार्पण उपरांत अतिथियों को डॉ. प्रशस्ती मेहता ने अत्याधुनिक हाइड्रोलिक लेबर बेड सह टेबल की विशेषताओं से अवगत कराया. इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर, रोगी कल्याण समिति सदस्य विजय जोशी, आशीष नागर, शीतल भावसार, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा, मोहन जादोन, रवि गवली, राधेश्याम गुर्जर सहित शासकीय विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे.

Next Post

अफीम की फसल की चिराई-लुआई का काम शुरू, किसानों ने काले सोने की रक्षा के लिए की मां काली की पूजा  

Wed Feb 19 , 2025
सिंगोली। मध्यप्रदेश के उत्तर पश्चिमी छोर पर सिंगोली क्षेत्र में काले सोने के रूप में पहचाने जाने वाली फसल, अफीम की चिराई के साथ ही लुआई का काम भी शुरू हो गया है। क्षेत्र के किसान इस काले सोने की रक्षा के लिए की मां काली की पूजा अर्चना कर […]

You May Like