राहवीर योजना : राहवीर बनिए, जान बचाइए, मिलेगा सम्मान-ईनाम

जबलपुर: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए राहवीर योजना शुरू की है। यह योजना गुड सेमेरिटन स्कीम के स्थान पर लागू की गई है और 31 मार्च 2026 तक प्रभावशील रहेगी। जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और एएसपी यातायात समर वर्मा के निर्देशन में लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत यदि कोई राहगीर किसी गंभीर रूप से घायल को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे 25,000 रुपये नकद और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी इसके लिए जिम्मेदार होगी। इसके अलावा ऐसे 10 राहवीरों को राष्ट्रीय स्तर पर 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिलेगा। चयन प्रक्रिया में पुलिस और अस्पताल की पावती और विवरण की जांच शामिल होगी, और भुगतान सीधे पीएफएमएस के जरिए बैंक खाते में किया जाएगा।

Next Post

BLACK BOX : चमकीले नारंगी रंग का विमान दुर्घटना जांच में होता है मददगार

Sat Jun 14 , 2025
अहमदाबाद: एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में ब्लैक बॉक्स की भूमिका अहम मानी जा रही है। आधुनिक विमानों में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) और डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) जैसे उपकरण लगे होते हैं, जो उड़ान के दौरान डेटा और वार्तालाप को बिना किसी रुकावट के रिकॉर्ड करते हैं। […]

You May Like