सिख मोहल्ला में किसानों से 7 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर: एमजी रोड थाना क्षेत्र के सिख मोहल्ला इलाके में सोमवार शाम एक चोरी की वारदात सामने आई। शाजापुर से आए दो किसान चोइथराम मंडी से आलू का पेमेंट लेकर लौट रहे थे, जब उनकी कार से 7 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाजापुर निवासी गोविंद पाटीदार और प्रवीण पाटीदार मंडी से पेमेंट प्राप्त करने के बाद अपनी कार सड़क किनारे पार्क करके पास की दुकान से सामान लेने गए थे।

लौटते समय, एक ठेले वाले ने उन्हें सूचना दी कि उनकी कार से आम नीचे गिरे पड़े हैं। जब वे कार के पास पहुंचे, तो पाया कि कार का गेट खुला हुआ था और ज़मीन पर आम पड़े थे। कार की तलाशी लेने पर यह पता चला कि सीट पर रखा बैग गायब था। उन्होंने आसपास के इलाके में बैग तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दुकानदारों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अंत में, किसानों ने एमजी रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दी है, ताकि चोर का पता चल सके।

Next Post

भिंड में अनशन पर बैठे संत की तबीयत बिगड़ी, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Fri Apr 18 , 2025
भिंड: इटावा-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 को सिक्स लेन बनाने की मांग को लेकर खंडा रोड पर अनशन पर बैठे संतों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। आज एक और संत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। संत नेशनल हाईवे 719 के चौड़ीकरण […]

You May Like