भिंड में अनशन पर बैठे संत की तबीयत बिगड़ी, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

भिंड: इटावा-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 को सिक्स लेन बनाने की मांग को लेकर खंडा रोड पर अनशन पर बैठे संतों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। आज एक और संत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। संत नेशनल हाईवे 719 के चौड़ीकरण और गौ-अभयारण्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है।

आंदोलन के चौथे दिन से नौ संतों ने अन्न त्याग कर भूख हड़ताल शुरू की थी। बीते दिनों एक संत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब आज संत श्री नरसिंह दास महाराज की तबीयत अचानक खराब हो गई। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

Next Post

बांधवगढ़ में गर्मी से राहत पाने तालाब की शरण में वनराज

Fri Apr 18 , 2025
उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन से एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में मस्ती करता नजर आ रहा है। जंगल की तपती गर्मी में यह नज़ारा न सिर्फ देखने वालों को सुकून […]

You May Like