
दतिया। इंदरगढ़ के तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। स्कूल से लौट कर तालाब में नहाने गईं थी 5 बच्चियां। दो बच्चियों के डूबने पर साथ गईं बच्चियों ने ग्रामीणों को सूचना दी। नरेगा के तहत गाँव में तालाब बनाया गया था। गर्मियों में तालाब से माफिया ने मिट्टी निकाल कर बेची, जिससे तालाब गहरा हो गया था। यह इंदरगढ़ थाना के भड़ोल ग्राम की घटना है।
