नितिन नबीन को सीएम डॉ यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, धूमधाम से मनेगा गंगा दशहरा; उज्जैन में शामिल होंगे सीएम

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें ऊर्जावान, सरल एवं कर्मठ व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना भी की। वहीं प्रदेश में गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 और 26 मई को उज्जैन में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Next Post

वाणिज्य कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Sat May 23 , 2026
जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में शुक्रवार को प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा द्वारा वाणिज्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टिकट चेकिंग, […]

You May Like

Play sound