वाणिज्य कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में शुक्रवार को प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा द्वारा वाणिज्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टिकट चेकिंग, माल राजस्व, बुकिंग कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले कुल 55 वाणिज्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित कर्मचारियों में वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, बुकिंग कर्मचारी एवं मालवाड़ा कर्मचारी शामिल रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने सभी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखें, जिससे रेलवे की सेवाओं एवं राजस्व में निरंतर वृद्धि हो सके।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-II शशांक गुप्ता, मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को उनकी विशेष उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दीं।

Next Post

कॉम्बिंग गश्त में 249 बदमाश गिरफ्तार, 303 गुंडे-हिस्ट्रीशीटर किए चेक

Sat May 23 , 2026
ग्वालियर: पुलिस ने दरमियानी रात बड़ा सरप्राइज कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर रातभर चली इस विशेष गश्त में पुलिस ने फरार चल रहे उन 249 बदमाशों को दबोच कर सीधे हवालात की हवा खिलाई, जो लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। […]

You May Like