डबरा को नई ट्रेन की सौगात मिली, कांग्रेस विधायक ने दिखाई हरी झंड़ी

ग्वालियर: डबरा को नई ट्रेन की सौगात मिली है। ग्वालियर से चलकर प्रयागराज तक चलने वाली ट्रेन को विधायक सुरेश राजे ने फूल माला पहनाकर रवाना किया। ट्रेन संख्या 11801/2 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी से प्रयागराज तक चलती थी लेकिन अब डबरा में भी इसका हाल्ट होगा। डबरा स्टेशन से ग्वालियर जाते समय डबरा स्टेशन पर ट्रेन का हाल्ट किया गया।

स्टेशन पर पहुंचे कांग्रेस विधायक सुरेश राजे और उनके समर्थको ने डबरा को मिली इस नई सौगात का स्वागत किया और ट्रेन पर फूल माला पहनकर हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया विधायक ने कहा कि यह ट्रेन डबरा वासियों के लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को भी धन्यवाद दिया।

Next Post

सावरकर जयंती पर दो दिवसीय मेला, सुबह निकली तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा

Tue May 27 , 2025
ग्वालियर: वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर आज से वीर सावरकर मेला वीर सावरकर सरोवर पर शुरू हुआ। मेले में ऑपरेशन सिंदूर प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्रात: 6 बजे हिंदू महासभा भवन दौलतगंज से तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा प्रारंभ हुई। तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा दौलत […]

You May Like