शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र में पुरानी अनाज मंडी पर खड़े ट्रक में अनाज लोड हो रहा था। इसी दौरान ट्रक अचानक से ढरक कर एक दीवार की तरफ जाने लगा। ट्रक के चालक ने ट्रक की तरफ दौड़ लगाई और ड्राइविंग सीट पर पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन उसका यह प्रयास विफल हुआ और हैरान करने वाली दुर्घटना हो गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रक आरजे 11।
सीजी 5144 पुरानी कृषि उपज मंडी में मदन लाल नंद किशोर की फर्म पर मूंगफली भर रहा था। मूंगफली के बोरे जब ट्रक में लोड हो रहे थे। तो अचानक ही एक तरफ ढ़लकने लगा। ट्रक का चालक कल्ला बाथम ट्रक की तरफ दौड़ा और ड्राइविंग सीट पर चढकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच ट्रक बगल में बनी दीवार के बहुत नजदीक पहुँच चुका था। ट्रक चालक गल्ला बाथम दीवाल और ट्रक के बीच में कुचल गया हादसा इतना भयावह था कि कल्ला बाथम की मौके पर ही मौत हो गई।
