अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई ,73 लोग घायल

काबुल, 02 अप्रैल (वार्ता) अफगानिस्तान के कई प्रांतों में 25 मार्च से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है और 73 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएनडीएमए)के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने कहा, “अब तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 48 लोगों की मौत हो चुकी है और 73 लोग घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटों में छह लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं।”

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बाढ़ ने 139 आवासीय भवनों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और 394 अन्य भवन आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटों में एक हजार से अधिक परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अफगानिस्तान के परिवहन और विमानन मंत्रालय के मौसम विज्ञान महानिदेशालय ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में देश के 34 में से 33 प्रांतों में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका है।

Next Post

नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार सदस्यीय दल मिशन का हिस्सा

Thu Apr 2 , 2026
वाशिंगटन, 02 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपना मानवयुक्त चंद्र मिशन आर्टेमिस ।। को सफलतापूर्वक केप कैनावेरल से प्रक्षेपित कर दिया है। चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना हो गया है। प्रक्षेपण के बाद रॉकेट का पहला चरण ओरियन से सफलतापूर्वक […]

You May Like