BLACK BOX : चमकीले नारंगी रंग का विमान दुर्घटना जांच में होता है मददगार

अहमदाबाद: एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में ब्लैक बॉक्स की भूमिका अहम मानी जा रही है। आधुनिक विमानों में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) और डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) जैसे उपकरण लगे होते हैं, जो उड़ान के दौरान डेटा और वार्तालाप को बिना किसी रुकावट के रिकॉर्ड करते हैं। इन्हें ब्लैक बॉक्स कहा जाता है। ये उपकरण आमतौर पर चमकीले नारंगी रंग के होते हैं.

ताकि दुर्घटना की स्थिति में इन्हें आसानी से ढूंढा जा सके। कई विमानों में दोनों रिकॉर्डर एक ही इकाई में भी एकीकृत होते हैं। उधर,एएआईबी ने अप्रैल 2025 में दिल्ली में फ्लाइट रिकॉर्डर प्रयोगशाला स्थापित की, ताकि चमकीले नारंगी, रिफ्लेक्स मटेरियल से बने, सिग्नलाइजेशन युक्त DFDR की जांच अधिक प्रभावी हो सके।

Next Post

उफ ये भूल: इजराइली सेना ने माफी मांगी, नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान और अरुणाचल को चीन में दिखाया

Sat Jun 14 , 2025
नई दिल्ली: इजराइली रक्षा बलों द्वारा जारी किए गए एक मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और पूर्वोत्तर भारत को नेपाल का हिस्सा दिखाने पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई। इसके बाद सेना ने शनिवार को माफी जारी कर स्पष्ट किया कि मानचित्र का उद्देश्य राष्ट्रीय सीमाओं का सही प्रतिनिधित्व करना […]

You May Like