
आलीराजपुर ।थाना उदयगढ़ पर दिनांक 24/9/2026 को ग्राम ताती, अंबा में पुजारा फलिया से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें फरियादी राहुल द्वारा अपने पिता रामा , लगभग पंद्रह दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके लड़के ने पिता की हत्या होने की शंका जाहिर की और अपनी माँ से पिता के बारे में पूछने पर शंका होने पर घर को तलाश किया तो उसके पिता की डेड बॉडी उसके घर के पीछे वाले कमरे में रेत में दफन होना पाई गई, जो शंका उसकी माँ पर ही होने से उसके द्वारा लास को निकाला गया। व पुलिस को खबर दी गई। पुलिस द्वारा
प्रकरण पंजीकृत किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , श्रीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट महोदय के मार्गदर्शन में अनुसंधान किया गया और प्रकरण में मृतक रामा वाकला की पत्नी ही प्रकरण में आरोपी पाई गई, जिसमें मृतक की पत्नी नाहजुबाई को गिरफ्तार किया गया, जिसके द्वारा स्वीकार किया गया कि पति द्वारा उसे चरित्रसंका कर झगड़ा किया जाता था। इस कारण उसने झगड़े में लट से उसकी हत्या कर दी थी और शव को जलाकर घर के अंदर रेत में गाड़कर छुपा दिया था। काफी जघन्य गंभीर प्रकरण होने से पुलिस द्वारा 1, 1 कड़ी को मिलाकर अनुसंधान किया गया। प्रकरण में मृतक की पत्नी के द्वारा ही हत्या करना पाया जाने से उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कराया गया है ।
