भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नए कार्यालय का उद्घाटन

भोपाल. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एससी एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के नए कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया है. विमानपत्तन निदेशक रामजी अवस्थी द्वारा तकनीकी भवन में शुभारंभ किया गया. यूनियन अध्यक्ष और पीआरओ सिद्धार्थ यादव ने बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य कर्मचारियों के सामाजिक व कल्याणकारी कार्यो को गति देना है. उपस्थित सभी लोगों ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की. इस अवसर पर विमानतल के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमानपत्तन निदेशक अवस्थी ने सभी को आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने का संदेश दिया. उन्होंने एसोसिएशन के सामाजिक व कल्याणकारी उद्देश्यों की सराहना करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया. इस आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई, जिनमें अध्यक्ष सुरेंद्र सूत्रकार, उपाध्यक्ष अल्पना पाटिल, महासचिव शालिनी भैसारे, संगठन सचिव डी.एस. वर्मा, सहायक सचिव नरेंद्र ढोकने, कोषाध्यक्ष सागर बोरकर सहित समिति सदस्य सचिन कुमार मंडराई, नितिन कुमार चौकिकर, सलिल कुमार भगत, अशोक गोडबोले, शिव गोपाल पटेल, भूपेंद्र वर्मा और संतोष मालवीय शामिल रहे. इस अवसर पर हवाई यातायात प्रभारी सुनील बांसोड एवं सीएनएस प्रभारी आलोक त्रिपाठी भी उपस्थित रहे.

Next Post

तीन डी.जे.संचालकों पर कार्यवाही डी.जे. सिस्‍टम व लोडिंग वाहन जब्त

Sun Sep 21 , 2025
गुना: पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में जिले में गुना पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अति‍रिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. […]

You May Like