ग्वालियर: शहर में संविधान निर्माता डा भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि आज शनिवार को सामाजिक न्याय व सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ श्रद्धाभाव से मनाई जा रही है। सुबह फूलबाग पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस ने अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए किये गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता जताई। भाजपा की महानगर इकाई के नेतृत्व में कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही शहर में कई जगहों पर डा. आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी आयोजनों में डॉ. आंबेडकर के कामों व उनके आदर्शों को बताया जा रहा है।
शहर में जगह जगह से रैली निकालकर अंबेडकर पार्क पहुंच कर अंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर पुष्प अर्पित किए। विधायक सतीश सिकरवार, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील शर्मा, वासुदेव शर्मा. इब्राहिम पठान, हेबरन सिंह कंसाना, रश्मि परिहार, बालेंदु शुक्ला, लतीफ खां बल्लू, राजेंद्र नाती, वीर सिंह तोमर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर ने समाज सुधारक के रूप में समाज को एक नई दिशा दी।
वे शिक्षा के पक्षधर थे। और छुत आछूत रुपी बीमारी से समाज के मुक्त कराया। बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक है। कांग्रेस ने डा आंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस एवं भाजपा के प्रदेश, जिला, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल, सेक्टर पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पार्षद, पूर्व पार्षद, विभाग प्रकोष्ठ सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
