ग्वालियर: बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं बरसी के मद्देनजर पुलिस एलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।भारतीय इतिहास के एक बड़े घटनाक्रम में 1992 में बाबरी मस्जिद को ढहा दिया गया था। हर साल की तरह इस साल भी पुलिस अलर्ट पर है। नगर में पुलिस टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
कल शुक्रवार को जुमे का दिन था और आज शनिवार को बाबरी विध्वंस की 33वीं बरसी है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि कोई अनहोनी घटना न हो सके। एसपी धर्मवीर सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वयं पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा तंत्र को लगातार सक्रिय रखने की हिदायत दी।
