राज्य अधिवक्ता परिषद के 23 सदस्यों के लिए मतदान आज

सतना:राज्य अधिवत्ता परिषद् के छह वर्षीय चुनाव के लिए जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में मंगलवार को मतदान होगा.स्थानीय स्तर पर मुख्य चुनाव अधिकारीप्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश मानवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तैयारियां पूरी कर ली गई है.निर्वाचन अधिकारी न्यायधीश भूपेश मिश्रा ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.न्यायलयपरिसर में होने वाले मतदान  के लिए सुचारू रूप से मतदान सम्पन्न हो इसके लिए चार मतदान केन्द्र बनाए गए है.

जिनमें एक साथ 10-12 लोगों के मतदान की अलग-अलग व्यवस्था की गई है.एक मतदान स्थल से दूसरे मतदान स्थल के बीच पर्याप्त दूरी भी रखी गई है.ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो.मतदान के लिए सुबह 10 बजे से 5 बजे तक का समय तय किया गया है.श्री मिश्रा ने बताया कि मतदान में सूचीबद्ध सभी 1940 अधिवक्ता मतदान कर सकते हैं.

उन्होने यह भी बताया कि सभी मतदाताओं को राज्य अधिवक्ता परिषद् द्वारा जारी परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा.किसी तकनीकि अडचन पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व सचिव की सहमति मिलने पर मतदान के लिए अधिकृत किया जा सकता है .गौरतलब है कि राज्य अधिवक्ता परिषद् में नए प्रावधानों के तहत कुल 25 सदस्य  होंगे.जिसमें से दो महिला सदस्यों को निर्वाचित सदस्यों की सहमति से नामांकित किया जाएगा.

शेष 23 सदस्यों को निर्वाचन मतदान के पश्चात होगा.मतदान में हर मतदाता को 5 महिला प्रत्याशियों को चुनना अनिवार्य होगा.शेष में से 18 प्रत्याशी चुने जाएगे.बताया गया है कि इस बार बढ़ी हुई शुल्क के कारण जिला अधिवक्ता संघ से सिर्फ दो प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं.जिसमें महिला प्रत्याशी के रूप में रन्नेा रजक तथा वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश द्विवेदी शामिल हैं.इसके अलावा दो प्रबल दावेदारों के नामांकन तकनीकि कमियों के कारण निरस्त कर दिए गए हैं.इसमें पूर्व राज्य अधिवक्ता परिषद् के सदस्य जगन्नाथ त्रिपाठी और अमरपाटन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी शामिल है.

Next Post

क्या सुलझेंगे वैश्विक विवाद? AI और ताइवान जैसे बड़े मुद्दों पर दुनिया भर की नजरें टिकीं

Tue May 12 , 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 13 मई को बीजिंग में मिलेंगे। दोनों देशों के बीच ईरान, ताइवान, साइबर और एआई जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। अमेरिका और चीन के बीच एक बेहद अहम शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 13 मई को बीजिंग […]

You May Like