चाका गांव में 4 साल के मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

कटनी: कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चाका में 4 वर्षीय आदिवासी मासूम बालक के साथ घिनौनी हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त की सुबह मजदूरी पर गई महिला ने अपने 4 साल के बच्चे को घर में छोड़ दिया था। इसी दौरान दोपहर में पड़ोस में रहने वाले लगभग 20 वर्षीय युवक ने मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। शाम को जब मां घर लौटी तो बच्चे ने पूरी घटना बताई।

परिजन तत्काल शिकायत लेकर कुठला थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

हाईवे पर फिर सक्रिय हुए लुटेरे, अमराडार के पास कार सवार ठेकेदार से लूट

Mon Sep 1 , 2025
कटनी: लगभग दो महीने की शांति के बाद जिले में एक बार फिर हाईवे पर लुटेरों का आतंक सामने आया है। बीती रात कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम अमराडार के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने भोपाल निवासी एक कार सवार ठेकेदार को लूट लिया।जानकारी के अनुसार, मूलतः कटरा हिल्स भोपाल […]

You May Like

Play sound