स्व.प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर सोमवार, 19 अक्टूबर को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बहुमूल्य योगदान और उत्कृष्ट संसदीय सेवाओं का स्मरण किया।
कार्यक्रम में विधानसभा के अपर सचिव उमेश शर्मा और मयंक वर्मा, ओएसडी मंजू गजभिये, अवर सचिव नरेंद्र मिश्रा और अमित अवस्थी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय सेठी के सार्वजनिक जीवन और संसदीय योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Next Post

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, छाती के संक्रमण से उबरने के बाद घर लौटे

Mon Oct 19 , 2026
नई दिल्ली,  भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को अस्पताल से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद छुट्टी मिल गई है। उन्हें छाती में संक्रमण (चेस्ट इंफेक्शन) की शिकायत के बाद गत 16 अक्टूबर को नई दिल्ली के […]

You May Like

Play sound