सोल 19 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने जारी उल्ची फ्रीडम शील्ड (यूएफएस) संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि 11 दिन से घटाकर पांच दिन करने का फैसला किया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से केबीएस प्रसारक ने बताया कि यह फैसला अमेरिकी पक्ष के सुझाव पर लिया गया है। साथ ही, मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या भी आधी की जाएगी। सोमवार से शुरू हुआ यह सैन्य अभ्यास पहले 27 अगस्त तक चलने वाला था। जेसीएस ने बताया कि संयुक्त मैदानी युद्धाभ्यास (एफटीएक्स) की अवधि भी आंशिक रूप से कम करने का फैसला किया गया है और दोनों पक्ष फिलहाल इसके विस्तृत स्वरूप पर समन्वय कर रहे हैं। प्रसारक के अनुसार इस कटौती का असर अधिकांश प्रस्तावित मैदानी अभ्यासों पर पड़ेगा। इस वर्ष पहले ही इनकी संख्या 17 से घटाकर 14 कर दी गई थी।
Next Post
भोपाल में टेक्सी चालकों की हड़ताल! ओला-उबर समेत टैक्सी कंपनियों के खिलाफ ड्राइवरों का गुस्सा फूटा
Wed Aug 19 , 2026
भोपाल। टैक्सी चालकों की हड़ताल बुधवार को भी जारी है। मंगलवार रात 12 बजे से टैक्सी संचालन बंद है। बुधवार को टैक्सी संगठनों ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। बड़ी संख्या में चालक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। टैक्सी संगठनों का कहना है कि लंबे […]

You May Like
-
11 months ago
कृषक आधुनिक तकनीकी विधियों एवं नवाचारों से होंगे अवगत
-
2 months ago
ट्रैक्टर के टक्कर से संविदा श्रमिक की मौत
