ट्रेन के एसी कोच में पलक झपकते ही महिला यात्री का पर्स चोरी

सतना : सतना से सूरत तक की यात्रा करने के लिए ताप्ती गंगा एक्सपे्रस के ए-2 कोच में सवार हुई महिला अभी अपना सामान व्यवस्थित कर ही रही थी कि वहां पर पहले से मौजूद एक युवक ने पलक झपकते ही सीट पर रखा हैण्ड पर्स पार कर दिया. पर्स में मोबाइल सहित सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे, जिसकी कीमत 6 लाख रु आंकी गई. घटना के संबंध में मिली शिकायत के आधार पर जीआरपी द्वारा जांच शुरु कर दी गई है.

शहर के चौक बाजार क्षेत्र सत्यनारायण मंदिर के सामने रहने वाले वस्त्र व्यवसायी कमल कुमार जैन उम्र 46 वर्ष ने ट्रेन में हुई चोरी के बारे में जीआरपी उप थाने में शिकायत दर्ज कराई. कमल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी श्वेता जैन को सतना से सूरत तक की यात्रा करनी थी. जिसके चलते वे अपनी पत्नी को छोडऩे के लिए रेलवे स्टेशन पर आए थे. रात के सवा 10 बजे जैसे ही ताप्ती गंगा 22948 सुफा. एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्र. 1 पर आकर खड़ी हुई.

वैसे ही वे अपनी पत्नी को लेकर ए-2 कोच की सीट क्र. 9 पर पहुंच गए. जिसके बाद वे ट्रेन से नीचे उतर गए. वहीं उनकी पत्नी अपना हैण्ड पर्स सीट कर रखकर सामान व्यवस्थित करने लगीं. ट्रेन जैसे ही चलना शुरु हुई वहां पर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने पलक झपकते ही सीट पर रखा पत्नी का पर्स उठा लिया और ट्रेन से उतर गया. जानकारी मिलते ही अज्ञात चोर की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. पर्स में पत्नी के स्मार्टफोन सहित सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे. जिसकी कीमत 6 लाख रु बताई गई. फरियादी की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करते हुए जीआरपी द्वारा विवेचना शुरु कर दी गई.
मोबाइल मिला, पर्स नहीं
जीआरपी उप थाना प्रभारी राजेश राज के अनुसार महिला यात्री का चोरी हुआ मोबाइल मिल गया है, जबकि पर्स व उसमें रखे सामान की खोजबीन की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति संदिग्ध तौर पर नजर आया है. लेकिन उसके चेहरे को देखने के बाद किसी पुराने पेशेवर अपराधी की पुष्टि नहीं हो पा रही है. बताया गया कि ट्रेन से पर्स चुराने के बाद चोर यार्ड की ओर गया और वहां पर मौजूद एक गैंगमैन को उसने यह कहते हुए मोबाइल थमा दिया कि किसी यात्री का गिर गया है. वहीं मोबाइल पर बज रही घंटी के चलते जब गैंगमैन ने कॉल रिसीव किया तब चोरी की जानकारी सामने आई. लेकिन तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था. लिहाजा गैंगमैन ने मोबाइल को जीआरपी को सौंप दिया

Next Post

जनपद पंचायत सदस्य लापता, थाने पहुंची शिकायत

Sat Jul 26 , 2025
सतना :जिले के रामपुर बघेलान जनपद पंचायत में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव सामने आने के 24 घंटे के भीतर ही एक नया घटनाक्रम सामने आ गया. एक जनपद पंचायत सदस्य दो दिन से लापता बताए जा रहे है. जिसकी लिखित शिकायत जनपद सदस्य की पत्नी द्वारा थाने में की […]

You May Like