जनपद पंचायत सदस्य लापता, थाने पहुंची शिकायत

सतना :जिले के रामपुर बघेलान जनपद पंचायत में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव सामने आने के 24 घंटे के भीतर ही एक नया घटनाक्रम सामने आ गया. एक जनपद पंचायत सदस्य दो दिन से लापता बताए जा रहे है. जिसकी लिखित शिकायत जनपद सदस्य की पत्नी द्वारा थाने में की गई है.रामपुर बघेलान जनपद पंचायत वार्ड क्र. 4 के जनपद सदस्य 35 वर्षीय रामनारायण डोहर पिछले दो दिन से लापता बताए जा रहे हैं.

उनकी पत्नी शकुंतला डोहर शुक्रवार को जिले के कोटर थाने पहुंचीं और घटना की लिखित शिकायत की. ग्राम पोस्ट चूंद की निवासी शकुंतला ने कोटर थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए इस बात की जानकारी दी कि उनके पति रामनारायण 24 जुलाई की सुबह लगभग 10 बजे दवाई कराने सतना जाने की बात कहकर घर से निकले थे. लेकिन जब शाम होने पर भी वे लौट कर नहीं आए तो शकुंतला ने रामनारायण के मोबाइल फोन लगाया. लेकिन उनका फोन बंद बता रहा था.

जिसे देखते हुए उन्होंने पति के मोबाइल पर कई बार कॉल किया. लेकिन हर बार फोन बंद मिला. इसी दौरान रात के लगभग 9 बजे एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया. जिससे बात करते हुए पति ने बताया कि वे सतना में हैं और इसके फौरन बाद फोन कट गया. जिसे देखते हुए शकुंतला ने उक्त नंबर पर कई बार फोन लगाया. लेकिन इसके बावजूद भी उनकी बात पति से नहीं हो पाई. जिसे देखते हुए उनका जी घबराने लगा है. पति का लगातार फोन बंद होने के चलते घबड़ाहट के कारण उनकी और उनके बेटे की तबियत भी खराब हो गई है. जिसे देखते हुए पत्नी शकुंतला द्वारा पुलिस से गुहार लगाई गई है कि उनके पति रामनारायण का पता लगाकर उन्हें वापस घर भिजवाया जाए.

Next Post

ट्रक में क्रूरता पूर्वक बांधे गए थे भैंस और पड़वे,पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat Jul 26 , 2025
सतना: ट्रक में क्रूरता पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे गए 42 नग भैंस एवं पड़ा को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मवेशियों को गौशाला में सुरक्षित रखवा दिया गया। थाना प्रभारी धारकुण्ड़ी शैलेन्द्र पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त […]

You May Like