नगर पालिका पर गौसेवकों ने लगाया ताला, कवरेज करने पहुंचे चार पत्रकारों पर झूठी एफआईआर

ग्वालियर: नगर पालिका परिषद डबरा में गौसेवकों द्वारा तालाबंदी किए जाने के दौरान मौके पर कवरेज करने पहुंचे चार पत्रकारों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराए जाने का मामला सामने आया है। पत्रकारों का आरोप है कि वे मौके पर केवल समाचार कवरेज के लिए पहुंचे थे, लेकिन डबरा नगर पालिका के कुछ पार्षदों की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई।

मामले को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकारों का कहना है कि यदि उन्होंने किसी शासकीय कार्य में बाधा नहीं डाली, तो उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उनका यह भी कहना है कि मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाए जाएं।
वहीं, नगर पालिका प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर क्या शिकायत और तथ्य पुलिस के सामने रखे गए हैं, यह भी जांच का विषय है। पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक घटनाक्रम सामने लाया जाए और पत्रकारिता के कार्य को आपराधिक कार्रवाई के आधार पर दबाने की कोशिश न हो।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

Wed Sep 30 , 2026
सतना :जिले के धारकुण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरेठा गांव में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ शुरु की. जिसके आधार पर मृतका […]

You May Like