सतना: विवाहित होने के बावजूद भी आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।कोठी थाना प्रभारी गिरिजा शंकर बाजपेई से प्राप्त जानकारी के अनुसार फऱियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि करीब 01 वर्ष पूर्व आरोपी योगेश पटेल डग्गा से लकडी उतारने उसके गांव आया था, जिससे पहचान हो गई और फोन पर बात होने लगी।
जनवरी 2025 में योगेश पटेल ने पीडिता को आम के बगीचे के पास बुलाया और शादी का झांसा देते हुए इसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी जब भी उसे मौका मिलता था तो आम के बगीचे मे बुलाकर इसके साथ गलत काम करता था। लेकिन जब युवती को पता चला कि योगेश पटेल की शादी हो चुकी है उसके एक बच्चा भी है।
तब योगेश से इस बारे में पूछा तो वह बोला कि हाँ उसकी शादी हो चुकी है उसे जो करना है कर ले। तब पीडिता ने उससे बात करना बंद कर दिया। एक सप्ताह पूर्व पीडिता को बुखार आने व पीरियड नही आने पर शासकीय अस्पताल सतना मे दिखाने पर डाक्टर ने 04 माह की गर्भवती होना बताया। तब पीडिता द्वारा थाना आकर रिपोर्ट की गई जिसके आधार पर आरोपी के विरुध्द धारा 69 बी.एन.एस.एस. के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना की गई। इसी कड़ी में संभावित स्थानों पर दबिश देते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
