किसान दो रुपए किलो प्याज बेचने को मजबूर, सरकार को चिंता नहीं : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की मंडियों में किसानों के दो रुपए किलो प्याज बेचने को मजबूर होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार को किसानों की चिंता नहीं है इसलिए उन्हें औने पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज एक्स पर बुधवार को एक पोस्ट में कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को अपने खून पसीने से तैयार फसलों को मामूली दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने रतलाम की एक कृषि मंडी में एक किसान द्वारा बेचे गये प्याज की रसीद को पोस्ट किया है। पार्टी का दावा है कि इस रसीद में दो कुंतल प्याज का दाम 202 रुपए लगाया गया है।

पार्टी ने कहा “मध्य प्रदेश में प्याज किसान खून के आंसू रो रहे हैं। यहां की मंडी में प्याज दो रुपए किलो बिक रहा है। किसान अपनी फसल औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। उन्हें फसल का दाम नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानाें की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन उन्हें बर्बाद कर छोड़ा है।”

 

 

Next Post

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह रन से हराया

Wed Nov 12 , 2025
रावलपिंडी 12 नवंबर (वार्ता) आगा सलमान (नाबाद 105), हुसैन तलत (62) के बाद हारिस रउफ (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका को छह रन से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से […]

You May Like