सरपंच को पद से हटाने पंचों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

भैरुंदा. ग्राम पंचायत नीलकंठ की उपसरपंच सहित समस्त पंचों ने सरपंच की कार्यप्रणाली पक्षपातपूर्ण एवं स्वार्थपूर्ण रवैये व अन्य गड़बड़ी के मामले को लेकर सरपंच को पद से पृथक करने अविश्वास प्रस्ताव एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को सौंपा है. .

ग्राम नीलकंठ में सरपंच संतोष वर्मा को हटाने की मांग को लेकर उपसरपंच मोनिका केवट सहित पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव एसडीएम को सौंपा गया. उन्होंने बताया कि सरपंच द्वारा अपनी मनमानी करते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं. इसके अलावा जनता के हितों के विरुद्ध यह निर्णय स्पष्ट साबित हो रहे. सरपंच से हमारे द्वारा कई बार चर्चा की. परंतु सरपंच की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया. सरपंच द्वारा दादागिरी भी की जाती है. पंचगणो ने सरपंच पर ये भी आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के करीब 95 लोगों से आवास योजना का लाभ दिलनाने के नाम पर प्रत्येक से 1200 की राशि ली गई. पंचों का कहना है कि सरपंच जब से बीजेपी में शामिल हुए है,तब से तानाशाही रवैया किया जा रहा है. सरपंच द्वारा अभी तक कोई मासिक बैठक भी अभी तक नहीं बुलाई. जिससे हमें आय-व्यय की कोई जानकारी नहीं है.

उपसरपंच मोनिका केवट ने कहा कि सरपंच के द्वारा मनमानी की जा रही है. विकास कार्य भी नहीं किया जा रहा है. तीन साल से कोई बैठक भी नहीं बुलाई.

 

Next Post

संसाधन होते हुए भी जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग से महिलाओं को कर रहे रेफर

Tue Jul 22 , 2025
सीहोर. प्रशासन के तमाम निर्देशों और आदेशों को दरकिनार करते हुए मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को रेफर किए जाने का गोरखधंधा बदस्तूर चल रहा है. हैरत की बात यह है मरीज की जान को कई खतरे बताते हुए रेफर कर दिया जाता है. वो ही मरीज निजी नर्सिंग होम में […]

You May Like