जमीन विवाद में बिफरी महिला, पुलिसकर्मियों को चप्पल लेकर दौड़ाया

सीधी। मझौली नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक महिला और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। कोर्ट के आदेश का पालन कराने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों से महिला उलझ पड़ी और गालियां देने के बाद चप्पल लेकर दौड़ा ली। घटना नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 6 की है, जो जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार तीरथ तिवारी और उनके भाई राजीव लोचन तिवारी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। तहसील न्यायालय ने तीरथ तिवारी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए राजीव लोचन को घर निर्माण रोकने का आदेश दिया। इसी आदेश का पालन कराने प्रधान आरक्षक रामनरेश कोल और आरक्षक आशुतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे।

इसी दौरान राजीव लोचन की पत्नी सुनीता तिवारी भड़क उठीं और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए आरक्षक आशुतोष मिश्रा पर चप्पल से हमला कर दिया। वह उन्हें करीब 200 मीटर तक दौड़ाती रही।

इस बीच सुनीता के बेटे ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने बेटे से गाली-गलौज की और मोबाइल तोड़ने का प्रयास किया, जिसके चलते उसने बेटे की रक्षा के लिए यह कदम उठाया।

इनका कहना है-

आरक्षक आशुतोष मिश्रा की शिकायत पर आवेदन लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं।

विशाल शर्मा,थाना प्रभारी मझौली

Next Post

खुले में मांस-मछली विक्रय पर निगम की कार्रवाई, पाँच दुकानें हटाई गईं

Sat Aug 30 , 2025
छिंदवाड़ा। नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा शहर में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देशानुसार चौहारी नाला क्षेत्र एवं मटन मार्केट क्षेत्र में खुले में मांस, मटन एवं मछली का विक्रय करने वाले […]

You May Like