40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी

छिंदवाड़ा। आज जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. लोकायुक्त निरीक्षक जीतेन्द्र यादव ने बताया कि चांद के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढिमरमेटा निवासी निर्दोश पिता पूनाराम सरेआम ने लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी कि ग्राम ढिमरमेटा में 15 एकड़ पुस्तेनी जमीन है. उक्त जमीन का बटवारा कराना पावती बनवाना है, उक्त कार्य के लिए निर्देश सरेआम पटवारी हीरालाल चौरे के चक्कर काट रहा था लेकिन पटवारी न जमीन का बटवारा कर रहा था न ही पावती बना रहा था. इस पर निर्दोश सरेयाम पटवारी से निवेदन किया तब पटवारी हीरालाल चौरे ने निर्दोश सरेयाम से जमीन का बटवारा और पावती बनाने के लिए 40 हजार रुपए की मांग कर ली. पटवारी से परेशान होकर निर्देश सरेयाम ने जबलपुर पहुंचकर लोकायुक्त एसपी से पटवारी की शिकायत कर दी. शिकायत के बाद आज लोकायुक्त की टीम चांद पहुंची और पटवारी हीरालाल चौरे को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया.

Next Post

लाइनमेन हेल्पर की करंट लगने से दर्दनाक मौत

Wed May 21 , 2025
पिपलियामण्डी। गांव मिण्डलाखेड़ा में बिजली लाइन दुरस्त करने पोल पर चढ़े एक लाइनमेन हेल्पर की कंरट लगने से मौत हो गई, करंट लगने के बाद हेल्पर का शव पोल पर ही लटक गया, जिसके मूह का हिस्सा बुरी तरह जल गया। सूचना पर पहुंचे किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने विद्युत […]

You May Like