सीहोर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा ने गुड़भेला मंडल की कार्यसमिति बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सेवाकाल को भाजपा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आवास, उज्ज्वला योजना, किसानों के सम्मान तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार सहित अनेक योजनाएं संचालित की हैं. ग्राम लसुडिय़ा खास पहुंचने पर अरोरा का स्वागत किया गया. बैठक में सुहागमल मेवाड़ा, राजेंद्र राजपूत, नीरज परमार सहित मंडल पदाधिकारी, प्रभारी, सरपंच एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
