Tripti Dimri के पास 4 बड़ी अपकमिंग फिल्में हैं। वह प्रभास (स्पिरिट), शाहिद कपूर (ओ रोमियो) और माधुरी दीक्षित के साथ काम करेंगी, साथ ही परवीन बॉबी की बायोपिक में लीड रोल करेंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस समय इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के बाद, उनके पास कई बड़े और शानदार प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
एक्ट्रेस बॉलीवुड, साउथ फिल्मों के साथ-साथ एक लीजेंड्री एक्ट्रेस की बायोपिक में भी लीड रोल करती नजर आने वाली हैं। यह साफ है कि आने वाले समय में तृप्ति बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
