कार में तोड़फोड़, चालक को पीटा

जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत शताब्दीपुरम फेस 2 में बदमाशों ने एक कार में तोड़फोड़ करते हुए चालक के साथ मारपीट कर दी और उसे धमकाते हुए भाग गए।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत मिश्रा 28 वर्ष निवासी शताब्दीपुरम फेस 2 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 6 बजे अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी मुक्कू पटैल और आशुतोष आकर बोले कि हम इस क्षेत्र के गुण्डे हैं, कहकर शराब पीनेे के लिये एक हजार रूपये की मांग करने लगे, उसने मना किया तो दोनों उसके साथ गाली गलौज करने लगे, वहीं पर खड़ी उसकी अर्टिगा कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 5753 को क्षतिग्रस्त कर लगभग 55 हजार रूपये का नुकसान किये एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

भाजपा मंडल अध्यक्ष के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज 

Wed Jun 4 , 2025
जबलपुर। गढ़ा थाने में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रशांत दुबे के खिलाफ जमीन कब्जा करने और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित साहिल नागदेव ने आरोप लगाया है कि दुबे ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए टिंबर व्यवसाय से जुड़ी जमीन पर […]

You May Like