ग्वालियर में पुस्तक मेले का आयोजन 22 से 29 मार्च तक, कलेक्टर ने देखीं तैयारियां

ग्वालियर: ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित किए जाने वाले पुस्तक मेले की तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभागीय अधिकारी, पुस्तक प्रकाशक एवं विक्रेता भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि पुस्तक मेले के पंजीयन के लिये आज 17 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक जिनका पंजीयन होगा उन्हें दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा। उन्होंने पुस्तक मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, फूड जोन आदि की व्यवस्थायें संबंधित अधिकारियों को समय रहते करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जायेगा। पुस्तक मेले का अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को लाभ मिले, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

Next Post

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने उपनगर ग्वालियर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

Mon Mar 17 , 2025
ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के साथ ही प्रदूषण और नशा मुक्त करने पर जोर देते हुए कहा कि आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं […]

You May Like