महापुरुषों का अपमान करने वाले लोगों पर लगे रासुका : दामोदर

ग्वालियर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव शनिवार को ग्वालियर पहुंचकर जीवाजी विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों से संवाद किया। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुर्जर एवं प्रदेश महासचिव एड. राय सिंह बौद्ध भी मौजूद रहे। दामोदर यादव ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करा रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर चुनाव नहीं कराए गए तो छात्रों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार से जल्द प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। साथ ही सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को प्रशासन द्वारा टीन शेड में बंद रखे जाने के मामले में 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में प्रतिमा को बाहर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यादव ने कहा कि महापुरुषों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक…

संगठन को मजबूत करने और एससी, एसटी एवं ओबीसी सहित वंचित समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए आज दोपहर 1:00 बाबा साहब डॉ. आंबेडकर मांगलिक भवन, कबीर कॉलोनी, सुरेश नगर, शास. आवास मल्टी के पास, सुरेश नगर, थाटीपुर में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एम.एल. तोमर, दामोदर यादव मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही विशिष्ट अतिथि सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपास्थि रहेंगे

Next Post

मनोचिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के अवैध कारोबार का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, 66.80 लाख गोलियां जब्त

Sat Aug 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मनोविकारों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के गलत इस्तेमाल और तस्करी का खुलासा करते हुए करीब 66.80 लाख गोलियां जब्त की है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर सीबीएन की मध्य प्रदेश […]

You May Like