शहर के कई क्षेत्रों में नहीं निकल पा रहा सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान

इंदौर: शहर में सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है. कई क्षेत्रों में आए दिन सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है. इसका कारण पुरानी और कम क्षमता वाली पाइपलाइनों की व्यवस्था है. इसे लेकर नगर निगम के जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है.खजराना के वार्ड क्रमांक 39 स्थित अमन नगर में वर्षों से रहवासी सीवरेज की समस्या झेल रहे हैं. शायद ही कोई दिन गुजरता हो, जब सीवरेज की गंदगी सड़कों पर नहीं बहती हो. सीवरेज लाइन चौक होने के कारण गंदा पानी घरों के वॉशरूम तक रिटर्न होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं.

सफाई के बावजूद कुछ ही समय बाद समस्या फिर खड़ी हो जाती है. रहवासियों ने नगर निगम के शिकायत ऐप के साथ सीएम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायतें कीं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका. सवाल यह है कि सीवरेज लाइन बिछाते समय भविष्य की बढ़ती आबादी और सीवरेज के दबाव को ध्यान में रखकर पाइपलाइन की क्षमता तय क्यों नहीं की गई? बारिश में क्षेत्र में करीब आधा फीट पानी भर जाता है, निकासी भी मुश्किल हो जाती है. ऐसे में निगम की सीवरेज व्यवस्था और भविष्य की प्लानिंग पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

यह बोले रहवासी…

अक्सर शुक्रवार के दिन यहां के अधिकांश चैंबर ओवर फ्लो हो जाते हंै, गंदगी सड़क पर फैलती रहती है, जिसके कारण मच्छर-मक्खी की तादाद क्षेत्र में बढ़ जाती है.
– शोएब खान

हर दिन चार-पांच बार इस मार्ग से मैं गुजरता हूं, सड़क पर फैली गंदगी से आने-जाने में परेशानियां होती हैं. इस समस्या का निराकरण जल्दी होना चाहिए, ताकि स्वच्छता बनी रहे.
– शहाबुद्दीन

पूरी लाइन चौक है, निगम सफाईकर्मी लाइन की सफाई बिल्कुल नहीं करते. पूरी गली में गंदगी फैली रहती है. चप्पल-जूते बाहर छोड़कर घर में जाना पड़ता है.
– फिरोज अली

Next Post

अग्रवाल सेवा समिति का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर:अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल सेवा समिति द्वारा विजय नगर स्थित अग्रवाल कल्याण मंडपम में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के रजिस्टर्ड श्री पुष्पराज सिंह बघेल ने […]

You May Like