
दमोह. प्रतिवर्ष अनुसार श्री गौर राधा रमन मंदिर दमोह में श्री अन्नकूट महा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।जिसमें ठाकुर जी को छप्पन भोग एवं महा आरती दोपहर लगभग 1ः30 बजे की गई।इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए कार्यक्रम में है हरिनाम संकीर्तन गिरिराज जी के भजन आदि से कार्यक्रम को मनाया गया पुजारी शिव प्रसाद दुबे पुजारी अभिषेक पांडे के द्वारा भव्य आरती की गई।इस कार्यक्रम की जानकारी मंदिर से जुड़े श्रद्धालु सीताराम सोनी ने बताया यह कार्यक्रम लगातार 40 वर्षों से इसी प्रकार चल रहा है जिसमें ठाकुर जी की दिव्य झांकी के दर्शन भी भक्तों के द्वारा किए गए व सभी को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया।
