एम्बूलेंस आम के पेड से टकराई तीन महिलायें व नवजात शिशु की मौत,चालक गंभीर 

पिपरिया। पिपरिया साडिया बरेली मार्ग पर साडिया के नजदीक एक वेयर हाउस के सामने दोपहर को प्रायवेट एम्बूलेंस अनियंत्रित होकर आम के पेड से टकराई जिससे तीन महिलाओं व एक नवजात शिशु की मौत हो गई व चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे प्राथमिक उपचार कर नर्मदापुरम रैफर किया।पिपरिया के एक निजी चिकित्सालय से डिलेवरी होने के पश्चात अंजली पति अजय राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी सर्रा किशोर अपने ग्राम दो परिवार की महिलाओं के साथ घर जा रही थी इसी दौरान साडिया के नजदीक एक निजी वेयरहाउस के सामने एम्बूलेंस अनियंत्रित होकर आम के पेड से टकराई जिससे एम्बूलेंस में सवार अंजली पत्नी अजय राजपूत उम्र 21 वर्ष,रानू पति बलराम राजपूत उम्र 32 वर्ष,आशा पति हीरालाल राजपूत उम्र 45 वर्ष की मृत्यु हो गई। वही एम्बूलेंस चालक पुष्पराज पिता प्रेमशंकर पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी सरदार वार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ जिसके सिर में चोट आई डॉ.शोभित जैन ने प्राथमिक उपचार कर नर्मदापुरम रैफर किया। परिजनो ने बताया कि अंजली राजपूत के पति आर्मी में कार्यरत है वह कुछ दिन पहले ही आये थे पुत्र का जन्म होने पर घर में खुशी का माहौल था इसी दौरान दुर्घटना की खबर मिलते ही पूरे ग्राम में शोक छा गया। घटना को लेकर तहसीलदार वैभव बैरागी को सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार तीरथलाल इरपाची,पटवारी मनीष गिरी,मूरतशाह पर्ते को शासकीय चिकित्सालय भेजा। मृतकों का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा।

Next Post

रेलवे के किराए में बढ़ोत्तरी आज आधी रात से होगी लागू

Mon Jun 30 , 2025
भोपाल। रेलवे के किराए में मंगलवार से बढ़ोत्तरी की जा रही है. यात्री सेवाओं की किराया संरचना को सुव्यवस्थित करने और वित्तीय रूप से अधिक टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से यहा निर्णय लिया गया है. रेल मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई से यात्री गाड़ियों की मूल किराया दरों का युक्तिकरण किया […]

You May Like

मनोरंजन